पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम बिल आने की समस्या का नहीं हुआ समाधान

कम बिल आने की समस्या का नहीं हुआ समाधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| बिजलीबिल कम आने की शिकायत का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है। रिद्धि-सिद्धि नगर प्रथम की रचना गौड़ भारती ने बताया कि बिजली निगम से सितंबर 2013 में बिजली कनेक्शन लिया था। साल भर में अभी तक तीन ही बिल आए हैं। इसमें पहला बिल जनवरी में 49 यूनिट का, दूसरा मार्च में 136 और तीसरा जून में 152 यूनिट का है। मीटर खराब होने पर जून में निगम ने नया मीटर लगाया। नियमानुसार साल भर में दो-दो महीने के 6 बिल आने चाहिए, लेकिन सितंबर 2014 तक चार ही बिल आए हैं। चौथा बिल इसी महीने के प्रथम सप्ताह में आया जो मात्र 26 यूनिट का 510 रुपए का है। जबकि यूनिट और रुपए का कोई तालमेल ही नहीं बैठ रहा है। इस संबंध में सिटी डिवीजन द्वितीय के एक्सईएन आरपी विजय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।

लाइटेंदो माह से बंद, होती हैं चोरियां

कोटा| आरओबीबूंदी रोड कुन्हाड़ी की दो महीने से रोड लाइटें बंद हैं। अंधेरे में इस रोड से आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। रिद्धि-सिद्धि नगर प्रथम हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के पीएस चौहान ने बताया कि आरओबी रोड और आवासीय कॉलोनी में अंधेरा रहने से असामाजिक तत्व यहां शराब पीते है। कॉलोनी की रोड लाइट भी आए दिन बंद रहती है। इस कारण कॉलोनी में 6 बार चोरियां हो चुकी हैं। यूआईटी के एक्सईएन जेपी शर्मा ने बताया कि कॉलोनी की रोड लाइट चालू करवा दी गई है। आरओबी की रोड लाइट बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने के बाद चालू हो जाएगी।