- Hindi News
- आईएल को संरक्षा प्रबंधन के लिए स्वर्ण पुरस्कार
आईएल को संरक्षा प्रबंधन के लिए स्वर्ण पुरस्कार
फार्मटेक चैम्पियन एक्स पी -41 ट्रैक्टर की लांचिंग
न्यूज़ इनबॉक्स
कोटा| इंद्रप्रस्थऔद्योगिक क्षेत्र में श्री लक्ष्मी आॅटो इंडस्ट्रीज के नए भवन पर एस्कॉर्ट कंपनी के नए फार्मटेक चैम्पियन एक्स पी-41 ट्रैक्टर की लांचिंग की गई। कंपनी के आरबीएम अशोक यादव ने इसकी उपयोगिता के बारे में ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बताया कि कम डीजल के खर्चे में ज्यादा हॉर्स पावर का ट्रैक्टर बाजार में उतारा है तथा विदेशी कंपनी के कोलेबोरेशन से एसी युक्त केबिन का ट्रैक्टर बनाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम में कंपनी के पीआरएम विनोद कुमार तथा उम्मेद सिंह ने भी विचार रखे। श्री लक्ष्मी इंडस्ट्रीज के संस्थापक आरपी कचौलिया ने कंपनी अधिकारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर लक्की ड्रा निकाले गए तथा पांच पहले ग्राहकों को चाबियां सौंपी गई।
पुरस्कार ग्रहण करते आईएल के सीएमडी एमपी ईश्वर
कोटा| इंस्ट्रूमेंटेशनलिमिटेड की पालक्कड इकाई को ग्रीन टेक संगठन की ओर से हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में संरक्षा प्रबंधन वर्ग के अभियांत्रिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्वर्ण पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया। प्रबंधन वर्ग की ओर यह पुरस्कार कंपनी के सीएमडी एमपी ईश्वर, अतिरिक्त महाप्रबंधक ईपन वर्गीस ने प्राप्त किया।