स्कूल स्टेट अंडर-17 क्रिकेट टीम घोषित
कोटा | करौलीके महावीरजी में 19 सितंबर से शुरू होने वाली स्कूल स्टेट अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कोटा टीम की घोषणा बुधवार शाम कर दी गई। इससे पूर्व डीएवी स्कूल में ट्रेनिंग कैंप हुआ। टीम में यतीश चौधरी, हर्षित अग्रवाल, मृणाल पांडे, सोनू साज, तन्मय वर्मा, तन्मय तिवारी, जतिन शर्मा, एहसान खान, प्रियांशू हाड़ा, महेश चौरसिया, रामबाबू, ऋतिक शर्मा, सागर कुमार, टिलेश , लखन सिंह और अमित कुमार का चयन किया गया है। महावीर कोच और जगदीश मेवाड़ा तथा आशीष यादव टीम मैनेजर होंगे।