पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा के उत्तम सिंह को 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड

कोटा के उत्तम सिंह को 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नेशनलराइफल एसोसिएशन की ओर से दिल्ली में 10 से 16 सितम्बर तक आयोजित शूटिंग चैम्पियनशिप में कोटा के उत्तम सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। चैम्पियनशिप में कोटा के पांच शूटर्स ने भाग लिया था। कोटा शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष टेन एक्स स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब के निदेशक कोच अशोकपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से कोटा का प्रदर्शन यादगार रहा है।

चैम्पियनशिप में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कोटा के उत्तम सिंह के द्वारा सर्वाधिक 371 अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधा गया। इसके अलावा अशोक कुमार 369, सुमेर पंकज 345 अंक महिला वर्ग में साधना बूलीवाल ने 356 अंक अर्जित कर नेशनल गेम्स में स्थान सुरक्षित कर लिया है। अभिनव नागर के द्वारा अर्जित 383 अंक राजस्थान का सर्वाधिक स्कोर रहा। इससे पहले राजस्थान राइफल एसोसिएशन के द्वारा जयपुर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में कोटा के शूटरों ने परचम फहराया था। कोटा के आठ शूटरों ने पिस्टल रायफल में मैडल प्राप्त करने में सफलता हासिल की।

सीबीएसईपाठ्यक्रम में शामिल

सिंहने बताया सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही सफलताओं को देखते हुए शूटिंग को पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया है। कोटा से गई टीम में भी अधिकांश शूटर्स स्कूल के ही छात्र हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों के स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।