पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैंगस्टर शिवराज को पूछताछ के लिए पुलिस नहीं ला पा रही कोटा

गैंगस्टर शिवराज को पूछताछ के लिए पुलिस नहीं ला पा रही कोटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। जोधपुर जेल में बंद गैंगस्टर शिवराज सिंह को कोटा लाकर पूछताछ करने की चुनौती पुलिस स्वीकार नहीं कर पा रही है। शिवराज गैंगस्टर भानूप्रताप और उदयपुर के दो पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में बंद है। एक दिन पहले सिंह के कोटा पेशी पर आने के बावजूद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार नहीं करने से कोटा पुलिस की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा हो कि संगीन मुकदमों में वांछित आरोपी गैंगस्टर किसी भी दिन जमानत पर रिहा हो जाए। पहले भी ऐसे मामले सामने चुके हैं जब आरोपी जमानत पर छूट गए और पुलिस बाद में हाथ मलती रही। गौरतलब है कि सिंह जेल में बंद होने के बावजूद कोटा शहर ग्रामीण थानों में हथियार सप्लाई करने और चौथवसूली करने जैसी वारदातों में शामिल रहा है।

चुनौती स्वीकार नहीं करता कोई :
जब इस संबंध में पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों से बात की गई तो वे ज्यादा नहीं बोले। कुछ अधिकारियों ने आॅफ रिकाॅर्ड बताया कि पुलिस गैंगस्टर शिवराज से नहीं डर रही, उसे कोटा लाने पर होने वाले झगड़े-फसाद से बचना चाह रही है। क्योंकि उसे जोधपुर जेल से कोटा लाना, यहां रखना और पूछताछ करना काफी चुनौतीपूर्ण काम है।