पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांचा गांव में बांटेंगे खुशियां, क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू

मांचा गांव में बांटेंगे खुशियां, क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें क्रिसमस-डे का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बाजारों में सांता अलग-अलग रूपों मंे लोगों को लुभाते हुए खुशियां बांट रहे हैं। इस साल सीएनआई चर्च सब्जीमंडी के सदस्य बांसवाड़ा के मांचा गांव में क्रिसमस की खुशियां बांटेंगे। इसके लिए करीब छह सदस्यों का दल शनिवार रात को कोटा से सामग्री लेकर रवाना हो गया।

चर्च के सचिव संदीप पॉल ने बताया कि वाइट गिफ्ट संडे के दिन चर्च के लोग गरीब और जरूरतमंद की सेवा के लिए उत्साहित नजर आते हैं। इस साल मांचा के 75 परिवारों को सामग्री वितरित करवाने के लिए करीब 25 हजार रुपए एकत्रित हुए हैं। चर्च के सदस्यों के सहयोग से ही पिछले दस साल से यह परंपरा चलती रही है। क्रिसमस पर विशेष रूप से मनाए जाने वाले केक के आर्डर भी शहर की बेकरी पर दिए जा चुके हैं। अजमेर, जयपुर और जाेधपुर से भी केक मंगवाए जा रहे हैं। सब्जीमंडी स्थित चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) क्रिसमस के कार्यक्रमों का आगाज गरीब और जरूरतमंदों की सहायता करके करता है। यह परंपरा पिछले दस साल से चल रही रही है। दिसंबर का पहला संडे वाइट गिफ्ट संडे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चर्च के सदस्यों से विशेष ऑफरिंग (आर्थिक सहयोग) ली जाती है। विशेष आॅफरिंग से एकत्रित राशि से गर्म कपड़े, शॉल, कंबल सहित अन्य गर्म वस्त्र खरीदे जाते हैं। पिछले दस साल से राजस्थान के विभिन्न ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों को चिह्नित करने चर्च के सदस्य धर्मगुरु की अगुवाई में वहां जाते हैं। दिसंबर के दूसरे रविवार को होने वाली प्रार्थना सभी में गर्म वस्त्र उनको वितरित करते हैं।

1

3

2

शहर में क्रिसमस-डे को लेकर उत्साह नजर आने लगा है। 1.गुमानपुराबाजार में सांता सीिढ़यों पर चढ़कर खुशियां बांटते दिखे। 2.एकदुकान पर तो सांता के कई रूप दिखे। सांता के ये रूप बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। 3.हवामें झूलते सांता भी सभी का ध्यान खींच रहे हैं।