पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बािरश नही ये बायीं नहर का सीपेज है

बािरश नही ये बायीं नहर का सीपेज है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुन्हाड़ी इलाके की पांच कॉलोनियों में बायीं मुख्य नहर का पानी मकानों एवं गलियों में भर जाने के कारण वहां के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि बच्चों को भी एक-एक फीट पानी में होकर स्कूल जाना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब भी बायीं नहर में पानी छोड़ा जाता है, उनकी कॉलोनियों में पानी भर जाता है। इस समय अंबिका नगर, रिद्धि-सिद्धि नगर, कृष्णा विहार, लक्ष्मण विहार एवं विकास नगर में पानी भरा हुआ है। लेकिन समस्या का कोई समाधान आज तक नहीं हुआ।

पानीसे पैदा होने लगे मच्छर, बीमारी की आशंका

पानीभरने से मकानों में दरारें रही हैं। बच्चों को पानी में होकर स्कूल जाना पड़ता है। इस समय कॉलोनियों में बारिश जैसे हालात हो रहे हैं। घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बीमारियों का भी अंदेशा पैदा होने लगा है। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

अधिकारियों को मौके पर बुलवाया

^यहसमस्या पिछली पांच साल से चली रही है। इन कॉलोनियों में रहने वालों को यूआईटी ने पट्टे दे रखे हैं, लेकिन आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मैंने सीएडी एवं न्यास के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। ड्रेन खुदवाकर कॉलोनियों का पानी निकाला जा रहा है। नाले की सफाई कराई जा रही है। बड़े नाले बंद हैं, इसलिए समस्या बनी हुई है।

-राकेशपुटरा,पार्षद

कुन्हाड़ी क्षेत्र में नहरी सीपेज का पानी मार्गों में भर जाने के कारण बच्चों और बड़ों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।