पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 55 साल की उम्र में मिला मां बनने का सुख

55 साल की उम्र में मिला मां बनने का सुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. पिछले30 साल से बच्चे की चाहत में इलाज करवा रही 55 वर्षीय एक महिला को इस उम्र में मातृत्व सुख मिला है। ये कोटा में ही संभव हुआ है डोनर एम्बियो ट्रांसफर विधि से।

डॉ. राजश्री दीपक गोहदकर के अनुसार 55 वर्षीय महिला ने 30 साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के बाद ही मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसे दुबारा संतान प्राप्ति नहीं हो सकी। महिला जब उनके फर्टिलिटी सेंटर में आई तो उसे डोनर एम्बियो ट्रांसफर करवाया। इस तकनीक में किसी कम उम्र की महिला के अंडाशय से स्त्री बीज लेकर उसको और पति के पुरुष बीज से मिलाकर गर्भ में भ्रूण प्रत्यारोपित किया जाता है। इस प्रक्रिया से अधिक उम्र की महिला का भी मां बनने का सपना साकार हो सकता है।