आरटीयू में वर्कशाप आज
कोटा. राजस्थानटेक्नीकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेशनल एथिक्स एंड हूमन वेल्यूस इन टेक्नीकल एजुकेशन पर एक दिवसीय वर्कशाप कैंपस में रविवार को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें आरटीयू के फैकल्टी मेंबर्स भाग लेंगे। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.भरत सुनेजा ने बताया कि मुख्य वक्ता आर्ट ऑफ लिविंग मिशन बेंगलूरु से आए मुरलीधर होंगे।