पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज होगा जिला परिषद के भवन का लोकार्पण

आज होगा जिला परिषद के भवन का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जिलापरिषद से संबंधित किसी भी काम के लिए अब नयापुरा से लेकर सीएडी रोड तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब सभी काम सीएडी कार्यालय के पास बने नए भवन में ही हो जाएंगे। 1 करोड़ रुपए की लागत से बने इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रविवार को होगा। सोमवार से यहां विधिवत काम शुरू हो जाएगा।

पिछले कई सालों से जिला परिषद का आॅफिस नयापुरा में जेकेलोन अस्पताल के सामने चल रहा था। जहां जगह की कमी को देखते हुए तीन साल पहले दादाबाड़ी रोड पर सीएडी आॅफिस के पास जिला परिषद के नए भवन को बनाने का काम शुरू हुआ था। कुछ हिस्सा बनने पर पिछले साल आधा दफ्तर नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। जबकि, आधा नयापुरा में ही चल रहा था। ऐसे में जनता को काफी परेशानी रही थी। अब सारे विभाग एक ही स्थान पर गए हैं। जिसमें विधायक कोष से मदद मिली थी।

अभी यहां पर एक मंजिला भवन की और जरूरत है। जिसमें लिए भी इस वर्तमान विधायकों ने 40 लाख रुपए की घोषणा की है। एक बार यहां काम शुरू होने के बाद दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिला प्रमुख मधु हाड़ा के अनुसार भवन के शुरू होने के बाद जनता, सरपंच और अधिकारियों सभी का काम आसान हो जाएगा। लोकार्पण समारोह के बाद जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक होगी।