मलबे में दब गए स्टूडेंट्स के फाॅर्म
कोटा. राजीवगांधी नगर में रहने वाले स्टूडेंट्स ने दुकानदारों के साथ मिलकर शनिवार रात को कैंडल मार्च निकाला। स्टूडेंट्स भी यूआईटी की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। स्टूडेंट्स का कहना था कि कई दुकानदारों के पास उनके एग्जाम फाॅर्म रखे हुए थे। अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई के बाद उनके फार्म अब मलबे में दब गए हैं। उनको अब नए सिरे से फॉर्म भरना होंगे।