- Hindi News
- स्वच्छता के लिए पूरी तरह बंद करनी होगी पॉलीथीन
स्वच्छता के लिए पूरी तरह बंद करनी होगी पॉलीथीन
कोटा. शहरऔर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले कचरे से निजात पाने के लिए पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह से बंद करना होगा। इसके अलावा इन क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने के लिए मोर्चा द्वारा हर संभव कोशिश भी की जानी चािहए। यह बात राष्ट्रीय नाई महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला सेन ने मोर्चा की बैठक के दौरान कही। बैठक में महासभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सेन के आह्वान पर यहां आईं महिलाओं ने भविष्य में पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। प्रीति सेन ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए शुरुआत अपने घर से करनी होगी।