- Hindi News
- जेडीबी में सफाई शुरू, पीजी गवर्नमेंट में छात्रों ने लगाए नारे
जेडीबी में सफाई शुरू, पीजी गवर्नमेंट में छात्रों ने लगाए नारे
गवर्नमेंट कॉलेजों में विशेष सफाई अभियान के तहत शनिवार को साफ-सफाई की गई। जेडीबी में लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के आसपास से लेकर मेनगेट तक सफाई की गई। इस दौरान कैंटीन के सामने पड़े कबाड़ की छंटनी भी की गई। वहीं पीजी गवर्नमेंट कॉलेज में साफ-सफाई का पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने से छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रनेता नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल चैंबर तक पहुंचे। यहां उन्होंने प्रिंसिपल से कॉलेज कैंपस में साफ-सफाई करने की मांग की। छात्रों का कहना था कि कॉलेज कैंपस में पड़े एक मृत जानवर का डिस्पोजल नहीं होने से छात्रों को परेशानी हो रही है। प्रिंसिपल प्रो. टीसी लोया ने छात्रों को शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।