पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इमाम हुसैन की याद में आज निकलेंगे 40वें के ताजिए

इमाम हुसैन की याद में आज निकलेंगे 40वें के ताजिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर रविवार दो घंटे श्रमदान करेगी मंसूरी वेलफेयर टीम

कोटा. मंसूरीवेलफेयर संस्थान की ओर से शनिवार को दरगाह जंगली शाह महफिल खाना में मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर इस्तकबाल किया गया। प्रोग्राम शहर काजी अनवार अहमद की सरपरस्ती में हुआ। शहर को साफ-सुथरा बनाने को लेकर मंसूरी वेलफेयर संस्थान सदस्यों ने यहां हर संडे को दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया। संस्थान के सचिव मुबारक अली ने बताया कि पार्षदों के सहयोग से हर संडे को शहर के अलग-अलग इलाकों में दो घंटे श्रमदान किया जाएगा। यह अभियान पूरे शहर में लगातार जारी रहेगा। संस्थान की ओर से आने वाले समय में रक्तदान, श्रमदान सहित सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को पॉलीथीन की रोकथाम के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

यहएक अच्छी शुरूआत है: शहरकाजी

इसअवसर पर शहरकाजी अनवार अहमद ने कहा कि संस्थान की ओर से शहर में साफ-सफाई को लेकर यह एक अच्छी शुरुआत है। नवनिर्वाचित पार्षदों भी इसमें पूरा सहयोग करें। उन्होंने सभी पार्षदों को मुबारकबाद भी दी। समारोह में पार्षद मोहम्मद हुसैन (कांग्रेस), मोहम्मद हुसैन (निर्दलीय), शमा परवीन और बसरूद्दीन कुरैशी का सम्मान किया गया।

थैलेसिमियाबच्चों के लिए रक्तदान आज

पार्षदमोहम्मद हुसैन ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से पुलिस कंट्रोल रूम के पास साजीदेहड़ा में थैलेसिमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की पहल पर यह शिविर लगेगा। जिसे एमबीएस और जेकेलोन में जरूरतमंदों के लिए दिया जाएगा।

जंगलीशाह बाबा परिसर में आयोजित समारोह में मुस्लिम पार्षदों काे सम्मानित करते शहर काजी समाज के लोग।