- Hindi News
- पं. विजय शंकर की जीवन प्रबंधन सेमिनार आज
पं. विजय शंकर की जीवन प्रबंधन सेमिनार आज
दैनिकभास्कर की ओर से पंडित विजय शंकर मेहता की जीवन प्रबंध पेरेंटिंग सेमिनार 20 सितंबर को शाम 5 बजे श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में होगी। सेमिनार में प्रवेश निशुल्क एंट्री पास से होगी। पंडित मेहता का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाना और सोना तथा मन के लिए योग तथा ध्यान दो बातों पर ध्यान देना होगा। जीवन को संयमित करें। सभी काम समय के अनुसार करें। कभी-कभी अपने आप को एकांत में रखकर भी देखें कि आप जो कर रहे हैं उससे क्या हासिल होना वाला है।
एकांत बड़ी से बड़ी बाधा को दूर कर देता है। एकांत का अर्थ है मन का निष्क्रिय होना, तन का रिलेक्स होना, विचारों का रूपक जाना और आपका स्वयं से जुड़ जाना। लेकिन, देखा यह जाता है कि हम अपने एकांत से घबराने लगते हैं। एकांत से घबराना क्या होता है इसे समझना हो तो पति प|ी के रिश्ते को देखिए। दोनों जानते हैं कि जीवन में सुख आए या दुख दोनों समय परेशान रहते हैं। आजकल के बच्चों का दिमाग क्रियाशीलता में ज्यादा रहता है। नए प्रयोग में उनकी रुचि अधिक रहती है। इनके पास जीवन का अनुभव तो कम रहता है, लेकिन अपेक्षाएं भरपूर होती हैं। बच्चों को आलसी होने दें और अपनी हैसियत से ज्यादा पढ़ाएं। चाहे कम खा लें, कम पहन लें, लेकिन शिक्षा की बात आने पर बच्चों को इससे वंचित रखें। कल का भविष्य हमारे बच्चे ही हैं। इनका जीवन सवांरिए , देश अपने आप संवर जाएगा।
यहां से लें एंट्री पास
एंट्रीपास सीएडी सर्किल स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय, होटल पायल कोटड़ी चौराहा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, विज्ञान नगर पिक्सल इलेक्ट्रो कंट्रोल, मासूम एग्रो एनर्जी, होटल लेजर इन राजीव गांधी नगर से लिए जा सकेंगे।