पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता का वेतन रोकने वाली सीडीपीओ निलंबित

कार्यकर्ता का वेतन रोकने वाली सीडीपीओ निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल कल्याण विभाग ने सुल्तानपुर की सीडीपीओ सरोज कुलश्रेष्ठ को निलंबित कर दिया है। उन पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 3 साल से वेतन नहीं देने का आरोप था।

मामला पिछले दिनों विधानसभा में उठा, इसके बाद डायरेक्टर ने भी उपनिदेशक कोटा को मामले को हल करने के आदेश दिए थे। उन्होंने भी सीडीपीओ को वेतन का भुगतान करने के आदेश दिए थे, लेकिन उसकी भी पालना नहीं की गई। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया है। उपनिदेशक साेविला माथुर ने बताया कि सीडीपीओ सरोज कुलश्रेष्ठ तीन माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंबिका देवी माेरपा का भुगतान नहीं कर रही थीं। सीडीपीओ को आदेश के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया। यहां तक कि विधानसभा में मामला उठाए जाने पर डायरेक्टर ने भी उसे बुलाकर भुगतान करने को कहा। उन्होंने स्वयं भी पत्र भेजा। सीडीपीओ ने भुगतान करने की अपेक्षा अपना मेडिकल डाक से उन्हें भिजवा दिया। इसकी शिकायत डायरेक्टर को करने पर उन्होंने तुरंत उसे निलंबित करने के आदेश दिए।