पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 को

अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| अखिलभारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा की ओर से अग्रकुल शिरोमणि अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी और इससे संबद्ध सभी संस्थाओं की बैठक अग्रवाल सेवा सदन में जिलाध्यक्ष टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।

कार्यक्रम संयोजक सुनील गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 12:30 बजे गीता भवन से शुरू होगी। शोभायात्रा मार्ग पर समाज बंधुओं द्वारा 51 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। शोभायात्रा न्यू क्लॉथ मार्केट, मोहन टॉकीज, सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार, बक्शपुरी कुंड की गली, रघुनाथ चौक, रामपुरा बाजार, लाडपुरा खाई रोड, नयापुरा चौराहा और अग्रसेन चौराहा होते हुए बैंडबाजे और झांकियों के साथ उम्मेदसिंह स्टेडियम पहुंचेंगी। जहां संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

मजदूरफ्रंट 22 को कलेक्टर को देगा ज्ञापन : डॉ.अम्बेडकर स्वच्छकार मजदूर फ्रंट कोटा संभाग की ओर से कलेक्टर जोगाराम को सफाई सेक्टर 4 सकतपुरा में वार्ड 1,2,3 और 4 में सफाई ठेके में हो रहे घोटाले और पूरी बीटों पर कर्मचारी नहीं लगाने के विरोध में 22 सितंबर को ज्ञापन दिया जाएगा। यह जानकारी फ्रंट के संभाग प्रभारी रामचरण बारवासिया ने दी है।