पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य के जरिए नशीले पदार्थों के नुकसान बताए

नृत्य के जरिए नशीले पदार्थों के नुकसान बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शिक्षाविभाग की ओर से रामपुरा महात्मा गांधी स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय साइंस मेले में लोक नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दी गई।

छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। जिले भर से आए गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए साइंस मॉडल को देखने के लिए शाम चार बजे तक लोग आते रहे। मेला प्रभारी सुरेंद्र सिंह बतरा ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों का स्टेट के लिए चयन किया जाएगा। शनिवार दोपहर 2 बजे मेले का समापन और पारितोषिक वितरण होगा।

येरहे विजेता: प्रतियोगितामें वाद-विवाद पक्ष में बाल विद्यालय की ममता नागर प्रथम, अकलंक स्कूल की सेनल सोनी विपक्ष में, शिक्षक पोस्टर वर्ग प्रतियोगिता में राउमावि रामपुरा के व्याख्याता राजेंद्र बैरागी प्रथम, विद्यार्थी वर्ग सेमिनार में राबाउमावि रामपुरा की शिल्पा सुमन और शिक्षक सेमिनार में रामावि पाटनपोल की योगेश बाला ने पहला स्थान प्राप्त किया।