पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल ऑफिस के बाहर िकया प्रदर्शन

बीएसएनएल ऑफिस के बाहर िकया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड द्वारा भारतीय मजदूर संघ और भारतीय टेलीफोन एम्पलाइज यूनियन की मांगों को नहीं मनाने पर कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम को झालावाड़ रोड स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों की मांग थी कि उनके साथियों के गलत ट्रांसफर किए गए हैं, जो नियम विरुद्ध है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अधिकारी सीपी शर्मा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इधर, बीएसएनएल के महाप्रबंधक एके गुप्ता का कहना है कि यह कर्मचारियों की नाजायज मांग है। हमें हर वर्ष कुछ कर्मचारियों को शहर से गांव में शिफ्ट करना होता है। बताया कि यह कर्मचारी शहर से गांव में शिफ्ट नहीं होना चाहते इसलिए माहौल बिगाड़ रहे हैं।