पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीएमओयू बनेगा मानव मूल्य आधारित नोडल केन्द्र

वीएमओयू बनेगा मानव मूल्य आधारित नोडल केन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वर्द्धमानमहावीर ओपन यूनिवर्सिटी की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक शुक्रवार को जयपुर रीजनल सेंटर पर वीसी प्रो. वीके पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मूल्यपरक शिक्षा के विस्तार के लिए मानव मूल्य आधारित नोडल केंद्र की स्थापना तथा भरतपुर में क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की अनुमति प्रदान की।

वीसी प्रो. पाठक ने बताया कि मूल्यपरक शिक्षा के विकास के लिए मानवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की स्थापना की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने मूल्यपरक शिक्षा को पाठ्यक्रम से जोड़कर छात्रों को शिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट जनवरी से भरतपुर क्षेत्रीय केंद्र पर भी दाखिला ले सकेंगे। इससे अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, बयाना तथा दिल्ली, यूपी के सीमावर्ती स्टूडेंट्स भी प्रवेश ले सकेंगे। सदस्यों ने राजस्थान सेवा नियमावली की तर्ज पर यूनिवर्सिटी के अपने नियम बनाने और निदेशक शोध एवं विकास को बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का सदस्य बनाने की मंजूरी भी प्रदान की है। वीसी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म ई-आचार्य और ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका ई-विमर्श के बारे में जानकारी दी।

केमिस्ट्री,बॉयोऔर इकोनाॅमिक्स असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति पर लगाई मुहर: यूनिवर्सिटीमें केमिस्ट्री, बॉयो और इकोनाॅमिक्स में सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर की गई नियुक्ति पर बैठक में मुहर लगाई गई। वीसी विनय कुमार पाठक ने बताया कि लिखित परीक्षा और 18 सितंबर को साक्षात्कार के उपरांत तीनों विषयों के रिक्त एक-एक पद पर सहायक आचार्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें केमिस्ट्री में सुनील कुमार जांगिड़, बॉयो में संदीप हुड्डा और इकोनाॅमिक्स में सुरेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ का चयन किया गया है।