एमबीएस की कोबाल्ट मशीन खराब
कोटा| एमबीएसअस्पताल के कैंसर विभाग में लगी कोबाल्ट थेरेपी मशीन दो दिन से खराब है। इसके कारण कैंसर रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमबीएस अस्पताल में संभागभर के विभिन्न इलाकों से कैंसर रोगी इलाज करवाने पहुंचते हैं। कैंसर रोगियों के इलाज के लिए कोबाल्ट थेरेपी मशीन भी लगी है। लेकिन मशीन पिछले दो दिन से खराब है। इस कारण रेडिएशन के लिए पहुंचने वाले लगभग 70 रोगियों को बिना रेडिएशन ही लौटना पड़ा।