- Hindi News
- रनिंग कर्मियों के बढ़े माइलेज के भुगतान की मांग
रनिंग कर्मियों के बढ़े माइलेज के भुगतान की मांग
कोटा| वेस्टसेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की लोको रनिंग शाखा के सचिव दीनदयाल सैनी ने बताया कि लोको रनिंग शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएफएम कोटा से भेंटकर रनिंग कर्मचारियों के बढ़े हुए माइलेज के 25 प्रतिशत के भुगतान की मांग की। डीएफएम ने बताया कि रनिंग कर्मचारियों के बढ़े हुए 25 प्रतिशत माइलेज के एरियर का भुगतान इस माह के वेतन के साथ कर दिया जाएगा। लोको शाखा के अध्यक्ष डीआर परिहार ने बताया कि एरियर के भुगतान से कोटा मंडल के लगभग 1600 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।