पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

मंदिर परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| श्रीवैष्णव अग्रवाल मोमियान पंचायत और महिला मंडल की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पखवाड़े के अंतर्गत रामपुरा स्थित बृजगोपाल मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पंचायत के महामंत्री परमानंद गर्ग ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। शिविर में अग्रवाल सम्मेलन कोटा जिला के जिलाध्यक्ष टीसी गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ. अर्पित बंसल, डॉ. प्रवीण कोठारी, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. नितिन और आलोक गुप्ता सहित 11 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हरीश चांदीवाला थे। शिविर में अंजली गर्ग ने ब्लड प्रेशर नियंत्रण में सावधानियां और बचाव के तरीके को बताया। संस्था के महामंत्री परमानंद गर्ग ने आभार जताया।