डीडी आई का रेटिना जांच ऑपरेशन शिविर कल
कोटा| डीडीनेत्र संस्थान में 21 सितंबर को रेटिना जांच ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। इसमें शंकर नेत्रालय के पूर्व रेटिना विशेषज्ञ डॉ . एसपी चौधरी रेटिना मरीजों की समस्याओं का निदान करेंगे। आंखों के पर्दे की जांच फ्लो रोसिन एंजियोग्राफी, ओसी टी मशीन द्वारा की जाएगी। पर्दे में मधुमेह ब्लड प्रेशर से आई खराबी का लेजर फोटो को एगुलेशन द्वारा उपचार किया जाएगा। पर्दे की सूजन कम करने के लिए एवेस्टिन इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
िशक्षा नगरी/चिकित्सा