विजेताओं को िकया गया सम्मािनत
कोटा| उपनारकोटिक्स आयुक्त सीताराम शर्मा की ओर से हिंदी सप्ताह के तहत स्टॉफ के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मान किया गया। श्रुति लेखन में मनीष त्रिपाठी प्रथम, धर्मेंद्र लिखार िद्वतीय अिवचल तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में भीष्म देव प्रथम, जगदीश नारायण मीणा द्वितीय एमके जैन तृतीय, प्रश्नोत्तरी में निरंजन गुरु प्रथम, श्रीकांत पटेल द्वितीय केएल छापरिया तृतीय और वाद-विवाद में रघुनाथ रेगर प्रथम, विवेक श्रीवास्तव द्वितीय राजेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
चुनावको लेकर कांग्रेस की बैठक आज
कोटा| आगामीवार्ड पार्षद चुनावों की तैयारियों को लेकर गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा करेंगे। बैठक को पूर्व मंत्री शांति धारीवाल संबोधित करेंगे। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. विजय सोनी ने दी।