कोटा। उत्पादन निगम द्वारा प्रस्तावित एईएन की सीधी भर्ती के विरोध में मंगलवार को थर्मल के जेईएन आवासीय कॉलोनी में रैली निकाली गई। रैली के दौरान जेईएन हाथों में तख्तियां लिए हुए चल रहे थे। रैली कॉलोनी से होती हुई मुख्य गेट पर समाप्त हुई। जेईएन ने बताया कि सीधी भर्ती के विरोध में उत्पादन निगम के सभी जेईएन 9 सितंबर से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब जेईएन 19 सितंबर को जयपुर में विद्युत भवन पर धरना देंगे।