पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाउंड्री तोड़ने में पक्षपात का आरोप

बाउंड्री तोड़ने में पक्षपात का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। तलवंडी कॉॅलोनी के सेक्टर 4 में बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने एक मकान के आगे वाहन खड़ा करने के लिए बनाई गई बाउंड्रीवाल तोड़ दी। मकान मालिक का आरोप है कि पूरे सेक्टर में लोगों ने वाहन खड़ा करने के लिए स्थान बना रखा है, लेकिन निगम ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर उनके मकान की बाउंड्री तोड़ दी।

तलवंडी निवासी वृद्धा पुष्पलता श्रृंगी का आरोप है कि अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी श्याम शर्मा बुधवार को बाउंड्रीवाल हटाने की चेतावनी देकर गए थे। उन्होंने 2 दिन के भीतर इसे हटाने की बात कहीं। करीब आधे घंटे बाद ही अचानक निगम की जेसीबी आई और बिना कुछ बताए बाउंड्रीवाल तोड़ दी। उस समय वृद्धा बाउंड्रीवाल के पास ही कपड़े सुखा रही थी। यदि वे नहीं हटती तो मलबा उनके ऊपर ही गिरता।