पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलेन ने शुरू किया बाढ़ राहत कोष

एलेन ने शुरू किया बाढ़ राहत कोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में गले तक पानी भरा था

मदद के लिए 78 हजार कोचिंग स्टूडेंट्स ने बढ़ाए हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सहायता अपील पर सामाजिक सरोकार के तहत एलेन संस्थान ने अपने सभी भवनों में बाढ़ सहायता कोष शुरू किए। इनमें संस्थान में तैयारी कर रहे 78 हजार छात्र-छात्राएं और 2200 स्टाफ और फैकल्टी सदस्य मिलकर अंशदान करेंगे। यह एकत्रित राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष में भेजी जाएगी। निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने जम्मू-कश्मीर से संस्थान में पढ़ रहे 250 से ज्यादा स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया कि उन्हें यहां एक बड़े परिवार का वातावरण दिया जाएगा, इसलिए वे निश्चिंत होकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि एलेन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी में एक विशेष सेल बनाया गया है, जहां बच्चे जाकर हॉस्टल में रहने-खाने-पीने जैसी परेशानी भी बता सकते हैं। फैकल्टी टीम उन्हें 24 घंटे पढ़ाई संबंधी परेशानी में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग छात्रों की ओर से भी प्रधानमंत्री को एक हस्ताक्षरित अपील भेजी जाएगी जिसमें जम्मू-कश्मीर के परिवारों को मदद का आग्रह किया जाएगा।

ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने दिया 51000 का चैक