पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाल्मीकि समाज ने शुरू किया अनिश्चतकालीन धरना

वाल्मीकि समाज ने शुरू किया अनिश्चतकालीन धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। सफाई कर्मचारियों की भर्ती का मामला नहीं सुलझने से खफा वाल्मीकि समाज ने बुधवार को एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया। बुधवार को नगर निगम के बाहर उन्होंने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष 1245 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की थी।
पिछली सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले उनकी भर्ती तो कर दी थी, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। बाद में सरकार बदल गई और मामला खटाई में पड़ गया। वाल्मीकि समाज द्वारा तभी से आंदोलन किए जा रहे थे। बीच में आश्वासन मिलने पर आंदोलन खत्म कर दिया था। आश्वासन पूरा नहीं होने पर उन्होंने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। समाज के मुकेश वर्मा का कहना है कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाएंगे तब तक ये धरना जारी रहेगा।