कोटा। सुंदर धर्मशाला के पास दो जालसाज पुलिसकर्मी बनकर एक सुनार से ढाई किलो चांदी के जेवरात ले गए। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस जरा भी सुराग नहीं लगा पाई। मकबरा एसएचओ रामकिशन ने बताया कि केशवपुरा निवासी देवकीनंदन
सोनी 13 सितंबर को चांदी की पायजेब लेकर सब्जीमंडी में आगरा के होलसेलर को देने में जा रहा था।
सुंदर धर्मशाला के पास उसे जालसाज मिले। उसने कहा कि वह इंस्पेक्टर शुक्ला है और बेग की तलाशी लेने की बात कही। उसमें ढाई किलो चांदी की पायजेब देखकर कहा कि इसका बिल कहां है। देवकीनंदन ने बिल होने से इंकार किया तो उसका बैग ले लिया और चौकी पर आने की बात कहकर चल दिए। वे दोनों सब्जीमंडी चौकी की तरफ गए।
कुछ देर तक देवकीनंदन भौचक्का सा खड़ा रहा और बाद में उन दोनों की तरफ भागा। चौकी पर गया तो वहां वे दोनों नजर नहीं आए। उसने पुलिसकर्मियों को बताया तो उनकी तलाश शुरू हुई। उनके नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।