पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित विजय शंकर की जीवन प्रबंधन पेरेंटिंग सेमिनार 20 िसतंबर को

पंडित विजय शंकर की जीवन प्रबंधन पेरेंटिंग सेमिनार 20 िसतंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| दैनिकभास्कर कोटा द्वारा पंडित विजय शंकर मेहता की जीवन प्रबंध पेरेंटिंग सेमिनार शनिवार 20 सितंबर को शाम 5 बजे से श्रीनाथपुरम-ए स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में होगी।

सेमिनार में प्रवेश निशुल्क एंट्री पास से होगी। एंट्री पास सीएडी सर्किल स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय, होटल पायल कोटड़ी चौराहा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, डीजे आईआईटी फिजिक्स सेंटर, विज्ञान नगर पिक्सल इलेक्ट्रो कंट्रोल,मासूम एग्रो एनर्जी पॉवर, होटल लेजर इन राजीव गांधी नगर से गुरूवार से लिए जा सकेंगे।

पंडित मेहता का कहना है कि शरीर के लिए खाना और सोना मन के लिए योग और ध्यान दो बातों पर ध्यान देना होगा। यह जीवन मिला है कुछ अच्छा काम करने के लिए ओर समय गुजर रहा है कागज के टुकड़े कमाने के लिए। अपने जीवन को संयमित करें। आजकल के बच्चों का दिमाग क्रियाशीलता में ज्यादा रहता है। नए प्रयोग में उनकी रुचि अधिक रहती है। बच्चों को आलसी होने दें ओर अपने बच्चों को अपनी हैसियत से ज्यादा पढ़ाएं। चाहे कम खा लें, कम पहन लें परंतु शिक्षा की बात आने पर बच्चों को इससे वंचित रखें। कल का भविष्य हमारे बच्चे ही हैं। इनका जीवन संवारिये देश अपने आप संवर जाएगा।