पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु खदेड़ने के लिए 35 की टीम

पशु खदेड़ने के लिए 35 की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरकी सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने की बजाय नगर निगम का ध्यान खानापूर्ति पर ज्यादा है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की घोषणा हुई तो निगम 35 लोगों की टीम केवल इन पशुओं को सड़कों से भगाने के लिए लगा दी। इस पर प्रतिदिन करीब 6 हजार रुपए खर्च किए जा रहा है। निगम ने चार दिन पहले एक आदेश निकालकर एक टीम रात को सड़कों से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगा दी। इसके अलावा दिन में स्टेशन से लेकर महावीरनगर तक, सीएडी से डीसीएम चौराहे तक की मुख्य सड़कों पर 35 प्वॉइंट बनाए हैं। जहां 35 लाेगों की टीम आवारा पशुओं को सड़क से साइड में खदेड़ रही है।

इस बार पकड़े गए पशुओं को छुड़वाना और ज्यादा सख्त किया है। पशुओं को पकड़कर 20 किमी दूर बंधा गौशाला पहुंचाया जाता है। वहां से पशु छुड़वाने की जुर्माना राशि एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति पशु कर दी है। साथ ही पशु मालिक को नोटेरी शुदा शपथपत्र भी देना होगा कि दुबारा उसके पशु सड़क पर घूमते हुए नहीं पाए जाएंगे।