- Hindi News
- लंबित मांगों के समाधान को लेकर निकाली रैली
लंबित मांगों के समाधान को लेकर निकाली रैली
कोटा| राजस्थानविद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ थर्मल कोटा की ओर से संगठन कार्यालय से कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण और विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि का दीपावली से पहले भुगतान करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे रैली निकाली गई। संघ के महामंत्री पुरुषोत्तमदास पटेल ने बताया कि थर्मल प्रशासन और निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाली विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारी रैली के रूप में मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। जहां मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। रैली को इकाई अध्यक्ष रामसिंह शेखावत, धन्ना लाल मेवाड़ा, रामनारायण बंजारा, ओम जांगिड़ ने संबोधित किया।
दोपहर 2:30 बजे: अधरशिलासे चादर शरीफ का जुलूस भट्टजी घाट पाटनपोल खानगाह सैलानी के लिए रवाना होगा।
न्यूज़ इनबॉक्स