पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा केंद्रीय विद्यालय एक का फुटबॉल और कबड्डी में दबदबा

कोटा केंद्रीय विद्यालय एक का फुटबॉल और कबड्डी में दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटाकेन्द्रीय विद्यालय-1 ने ग्वालियर में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आगरा संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 19 में स्वर्ण पदक जीता। आगरा संभाग की टीम में गौरव यादव, गौतम मिश्रा, अमित कुमार, शशांक और घनश्याम का चयन किया गया है। छात्रा कबड्डी टीम ने झांसी में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। पूजा कुमारी, कविता मीणा, तृप्ति मिश्रा और रूपम सिंह का चयन संभाग की टीम के लिए हुआ है।