पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगबाड़ी में कचरा प्वॉइंट बन गए हाउिसंग बोर्ड के पार्क

रंगबाड़ी में कचरा प्वॉइंट बन गए हाउिसंग बोर्ड के पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगबाड़ी विस्तार योजना के सेक्टर 2 में कहने को तो 3-3 पार्क हैं, लेकिन उन्हें 17 सालों में भी पार्क के रूप में विकसित नहीं किया जा सका। हालात ये हैं कि हरियाली की बजाय उनमें से 2 तो पूरी तरह से कचरा प्वाइंट बन चुके हैं। एक पार्क को काफी पहले ही खत्म कर वहां मकान बना दिए गए थे। स्थानीय लोग नगर निगम से शिकायत करते-करते परेशान हो चुके हैं।

हाउसिंग बोर्ड ने करीब 17 साल पहले रंगबाड़ी विस्तार योजना कालोनी तैयार की थी। इसके सेक्टर 2 में 3 पार्कों के लिए खाली स्थान छोड़े थे। एक पार्क को तो कुछ साल बाद हाउसिंग बोर्ड ने ही खत्म कर दिया था। तब लोगों ने यह सोचकर संतुष्टि कर ली कि दो पार्क तो हैं ही। लेकिन, इनमें से एक पार्क में से तो सीवरेज लाइन निकाल दी गई और दूसरे पार्क में बारिश नाले का पानी भरा रहता है। उसे ही कचरा प्वाइंट बना दिया गया। पार्क के निकट रहने वाले अंकित दुबे का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की। नगर निगम द्वारा यहां कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय पार्षद घीसी देवी को कई बार कहा। पार्षद कहती है कि निगम को कई बार लिखित में दिया जा चुका हैं।

नेत्रचिकित्सा शिविर 6 को : लायंसक्लब कोटा की ओर से सेवा सत्र 2014-15 का निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे झालावाड़ रोड स्थित लायंस भवन में लगाया जाएगा। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष शील बिरला ने दी है।

रंगबाड़ी िवस्तार योजना के सेक्टर 2 में खाली जमीन पर पार्क विकसित नहीं हो सका।