- Hindi News
- रेलवे अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया
रेलवे अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया
कोटा. स्वच्छभारत, स्वस्थ भारत की प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को एडीआरएम अतुल बी खरे के नेतृत्व में प्रथम श्रेणी के उच्चाधिकारियों ने स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में झाडू लगाकर श्रमदान किया। इसके बाद एडीआरएम खरे ने रेलवे ट्रैक की धुलाई भी की।
इस अवसर पर सीनियर डीसीएम यशवंत कुमार चौधरी, सीनियर डीओएम मनदीप सिंह भाटिया, सीनियर डीपीओ पल्लवी प्रकाश सिंह, सीनियर डीएमई मणिभूषण सिंह, वरिष्ठ मंडल संकेत दूरसंचार इंजीनियर उमेश बलौदा, स्टेशन प्रबंधक कर्दम, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक नंदकिशोर एसके श्रीवास्तव सहित सभी विभागीय रेल अधिकारियों और रेलकर्मियों ने झाडू लगाकर श्रमदान किया।
दोअक्टूबर को सफाई का महाअभियान: डीआरएमअर्चना जोशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कोटा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर व्यापक पैमाने पर ‘सफाई का महा अभियान‘ चलाया जाएगा एडीआरएम अतुल बी खरे को कोटा मंडल के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर अधिकािरयों ने साफ-सफाई की।