कायस्थ समाज का डांडिया महोत्सव आज
कोटा। संपूर्ण कायस्थ समाज के डांडिया महोत्सव का आयोजन भटनागर सभा की ओर से किया जा रहा है। रविवार को कोटा जंक्शन माला रोड स्थित होटल राज केसर में होने वाले इस कार्यक्रम में समाजबंधु बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सभा के महासचिव धीरेंद्र भटनागर के अनुसार इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां नव दुर्गा और चित्रगुप्त के पूजन से होगा।