पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉप विद संगिनी प्रदर्शनी बिनानी सभागार में शुरू

शॉप विद संगिनी प्रदर्शनी बिनानी सभागार में शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जैनसोशल ग्रुप “संगिनी’ की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी शॉप विद संगिनी का रोटरी बिनानी सभागार शॉपिंग सेंटर में शनिवार को शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद‌्घाटन समाज सेवी प्रेम बजाज और सुनीता बजाज ने किया तथा दीप प्रज्वलन अशोक पाटनी सुनीता पाटनी ने किया। इस मौके पर सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजमल पाटोदी,जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल के अध्यक्ष अनिल काला, डॉ. समीर मेहता, डॉ. सपना मेहता आदि लोग मौजूद रहे। संगिनी ग्रुप की अध्यक्ष बीनी बिलाला और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन स्मिता पाटनी के अनुसार दीपावली के पहले आयोजित इस प्रदर्शनी में 32 स्टालों पर कई प्रकार के उत्पादों की प्रस्तुत किया गया है, जो विशेषकर महिलाओं के लिए काफी उपयोगी हैं।

एड्सविषय पर हेल्थ कैंप लगाया : हाड़ौतीनेटवर्क पीपुल लिविंग विद एचआईवी/एड्स समिति की ओर से शनिवार को सीपी टावर के पास एड्स विषय पर हेल्थ कैंप लगाया गया। कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अहमद ने बताया कि कैंप में डॉ. तरुण एमबीएस अस्पताल के तकनीशियन मनीष सुमन ने सेवाएं दी। कार्यक्रम के परामर्शदाता भूपेंद्र हाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 35 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क जेनरिक दवाइयां बांटी गई।

शॉप विद संगिनी प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित अतिथि।