- Hindi News
- किराए के भवन में चल रहा है कोर्ट का दफ्तर
किराए के भवन में चल रहा है कोर्ट का दफ्तर
वकील पक्षकार हो रहे परेशान, बार कौंिसल के सदस्य आज मिलेंगे हाई कोर्ट जस्टिस से
किराया अधिकरण न्यायालय इस समय एडीजे-4 के खाली भवन में संचालित है, लेकिन पिछले एक साल से न्यायालय का कार्यालय राजभवन रोड स्थित सिविल लाइंस में एक किराए के भवन में ही चल रहा है। न्यायालय और कार्यालय की दूरी अधिक होने से न्यायिक कर्मचारियों को कोर्ट में रोजाना की पेशियों में केस की पत्रावलियां लाने और ले जाने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा वकीलों और पक्षकारों को भी केस से संबंधित जानकारी लेने के लिए कार्यालय की ओर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पिछले साल 1 अक्टूबर 2013 को किराया अधिकरण न्यायालय को सिविल लाइंस स्थित एक किराए के भवन में संचालित किया गया। वकीलों के विरोध के कारण कुछ माह बाद वापस न्यायालय को एडीजे-4 के खाली भवन में शिफ्ट कर दिया गया। तब से न्यायालय यहीं पर संचालित हो रहा है। जबकि कार्यालय वहीं पर चलाया जा रहा है।
^मैंकिराया अधिकरण कोर्ट के कार्यालय के संबंध में हाईकोर्ट के दोनों जस्टिस वीरेंद्र सिंह और कंवलजीत सिंह अहलूवालिया से बात करूंगा। मैं उन्हें इस बारे में वकीलों और बाबूओं को हो रही परेशानी के बारे में भी बताऊंगा। बार एसोसिएशन को दुबारा से कोर्ट के कार्यालय के संबंध में डीजे से बात करनी चाहिए।
-महेशचंद गुप्ता, सदस्य,राजस्थान बार कौंसिल
सिविल लाईंस में किराए के भवन में चल रहा है किराया कोर्ट का कार्यालय।