नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने ली शपथ
कोटा. दीइंस्टीट्युशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया कोटा लोकल सेंटर से संबद्ध एएमआईई छात्र संगठन कोटा टेक्नीशियन चैप्टर की वार्षिक आम सभा शनिवार को झालावाड़ रोड़ स्थित इंजीनियर्स भवन पर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश भार्गव चेयरमैन कोटा लोकल सेंटर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भार्गव ने वर्ष 2014-15 के छात्र संगठन की नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई।