मांगों को लेकर समाज की बैठक आज
कोटा. राजस्थानप्रदेश कहार, कश्यप, केवट भोई, मेहर, कीर आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रविवार को कोटड़ी स्थित कहार सामुदायिक भवन में होगी। समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर कहार ने बताया कि बैठक में केवट बोर्ड की स्थापना, समाज के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के समक्ष प्रदर्शन की रणनीति तैयार की जाएगी। इसी प्रकार नगरीय निकाय पंचायत चुनावों में समाज की व्यापक भूमिका पर भी निर्णय किया जाएगा।
डाॅक्टर-मरीजबेहतर संबंधों पर चर्चा आज
कोटा. चिकित्सकोंमरीजों के बीच बेहतर रिश्तों की जरूरत पर रविवार को आईएमए हाउस नयापुरा में दोपहर 1 बजे से परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा जेके लोन अस्पातल के अधीक्षक डॉ. आरपी रावत, डॉ.सीपी सिंह,डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. दुर्गाशंकर सैनी , डॉ.सीपी विजय रेजीडेंट डाक्टर्स भी मौजूद रहेंगे।
तीनदिवसीय योग शिविर 30 से
कोटा. पतंजलियोग समिति और भारत स्वाभिमान की ओर से श्रीनाथपुरम-ए में स्थित परशुराम पार्क में तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर 30 सितंबर से लगाया जाएगा। प्रभारी डॉ. परमानंद ने बताया कि शिविर सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान साधकों को स्वास्थ्य लाभ और सामान्य घरेलू देशी उपचार की जानकारियां भी दीं जाएंगी।