हाईकोर्ट के दो जस्टिस आज कोटा में
कोटा. जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को सुबह 9 बजे “बाल विवाह और बाल तस्करी प्रतिषेध बालकों के अधिकार भविष्य का संचय’ विषय पर संभाग स्तरीय द्विमासिक जागरूकता कार्यशाला कोर्ट परिसर स्थित एडीआर भवन में होगी। प्राधिकरण के सचिव वरूण तलवार ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ हाईकोर्ट के दो जस्टिस वीरेंद्र सिंह सिरधाना और कंवलजीत सिंह अहलूवालिया करेंगे। वे इस कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इसमें हाड़ौती संभाग के न्यायिक अधिकारी भी भाग लेंगे। शनिवार को जस्टिस कंवलजीत सिंह अहलूवालिया ने एडीआर भवन का निरीक्षण भी किया।
भगतसिंहकी 197वीं जयंती मनाई
कोटा.शिवशक्ति संगठन सेवा समिति की ओर से शहीद भगतसिंह की 197 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहीद उद्यान में भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। समिति के संयोजक नरेश नरवार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भायुकां के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवकांत नंदवाना ने तीनों शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा में शेखर अग्रवाल, अरविंद यादव, बलजीत नर वार, चंद्रप्रकाश तिवारी, अनिल मेहरा, नरेंद्र प्रजापति सहित कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।