पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस गुरु पाशा की टीम व्हील चेयर पर दिखाएगी भरतनाट्यम

डांस गुरु पाशा की टीम व्हील चेयर पर दिखाएगी भरतनाट्यम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिजिकली चैलेंज्ड कलाकारों का परफॉर्मेंस बताता है कि विकलांगता एक मानसिकता है, अक्षमता नहीं। अपनी कला के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले यह कलाकार मिरीकल ऑन व्हील्स नामक चैरिटी शो में 12 अक्टूबर की शाम शहरवासियों से रूबरू होंगे। यह शो रोटरी क्लब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हैप्पी स्कूल को प्रमोट करने और फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए कर रहा है। शो बालाजी मार्केट स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में 12 अक्टूबर की शाम 4 बजे शाम 7 बजे होंगे। जिसमें शहर के फिजिकली चैलेंज्ड लोगों की निशुल्क एंट्री रहेगी।

प्रोजेक्टर चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि क्लब ने इस साल लाइट अप रोटरी थीम में शहर के 7 सरकारी स्कूलों को गोद लेकर उन्हें हैप्पी स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। इसी के साथ क्लब उन फिजिकली चैलेंज्ड लोगों की जिंदगी में रोशनी फैलाना चाहता है। शो में इंटरनेशनल गुरु सैयद सलाउद्दीन पाशा अपनी 18 कलाकारों की टीम के साथ व्हील चेयर पर भरतनाट्यम, भागवत गीता, क्लासिकल डांस जैसे करीब 10 शो दिखाएंगे। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष मनु पालीवाल सचिव डॉ. सौरभ बरथूनिया मौजूद रहे।

मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों को डांस सिखाते इंटरनेशनल डांस गुरु पाशा।