पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे िदन भी जारी रहा ठेकेदारों का धरना

दूसरे िदन भी जारी रहा ठेकेदारों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएडी चंबल प्रोजेक्ट कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन की ओर से भुगतान को लेकर दूसरे दिन भी संभागीय कार्यालय पर 50 ठेकेदारों का अनशन जारी रहा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह कुंतल ने बताया कि अशोक जैन, तिलकराज भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह बसीम , भानुप्रताप सिंह हाड़ा, ललितकुमार सोनी, अनुराग पुरी, शिवचरण मीणा और चौथमल मीणा क्रमिक अनशन में बैठे। वहीं एक शिष्टमंडल उच्च अधिकारियों से मिला और दशहरे तक भुगतान कराने की मांग की। अध्यक्ष कुंतल का कहना है कि भुगतान नहीं होने पर सोमवार से बेमियादी आमरण अनशन किया जाएगा।

संस्कृतभाषा के संवर्धन पर दिया जोर

कोटा.राजस्थानसंस्कृत अकादमी जयपुर की ओर से 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ छवि बाल विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक विष्णु कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने कहा कि संस्कृत ही एक ऐसा विषय है जिसमें विद्यार्थी गणित की तरह 100 में से 100 अंक प्राप्त कर सकता है। इसका ज्ञान होने से व्यक्ति के अंदर सभ्यता झलकती है। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने संस्कृत भाषा के संवर्धन पर जोर दिया।