- Hindi News
- 14 दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिला सोना चुराने वाला
14 दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिला सोना चुराने वाला
कुन्हाड़ी से युवक लापता, हत्या का शक
रोटरी बिनानी में लगा एजुकेशन फेयर
अनूप पाड़िया को 2 माह की कैद
कोटा|मुंबई-निजामुद्दीन अगस्तक्रांति राजधानी एक्सप्रेस में 29 जनवरी को 6 किलो 90 ग्राम सोने के गहनों की चोरी के मामले में 14 दिनों बाद भी जीआरपी पुलिस के हाथ खाली हैं। एडीजी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में पिछले दिनों जीआरपी के अधिकारी कोटा में कैंप भी कर चुके हैं, लेकिन चोर का सुराग भी नहीं लगा सके। इसके लिए बनाई गई 5 टीमें भी खाली हाथ लौट आई हैं। गुरुवार को भी राव कोटा आए, जिन्होंने वापस पूरे मामले की समीक्षा की। एडीजी नरसिम्हा राव ने रावतभाटा रोड स्थित अमर निवास में जीआरपी पुलिस की दूसरी बार समीक्षा बैठक ली। जिसमें जीआरपी के कोटा, अजमेर, गंगानगर आदि जिलों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इधर, डीएसपी संजय शर्मा का कहना है कि मामले में फिलहाल जांच चल रही है। बैंकएटीएम पर रखो निगरानी: एडीजीने आने वाले त्योहारों को लेकर कोटा शहर ग्रामीण पुलिस की भी बैठक ली। राव ने कोटा पुलिस की सफलताओं विफलताओं को लेकर समीक्षा की। वहीं, निर्देश दिए कि पुलिस बैंक एटीएम पर विशेष निगरानी रखे। पुलिस गश्त के समय बैंक एटीएम के आस-पास भी निगरानी रखे। एसपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि एडीजी राव ने पुलिस को आगामी त्योहारों, वर्ल्ड कप में किक्रेट सट्टे एवं अन्यों पर अभी से योजना बनने के निर्देश दिए हंै।