- Hindi News
- लीवर में वायर के साथ स्टेंट डालकर पित्त निकाला
लीवर में वायर के साथ स्टेंट डालकर पित्त निकाला
कोटा| शहरके तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में पित्ताशय के कैंसर से पीड़ित एक महिला के लीवर में स्टेंट डाला गया। इस दौरान लीवर से पित्त भी निकाला गया है। महिला को अब पीलिया कम हो गया है। शहर के वरिष्ठ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. एडी खिलजी ने बताया कि एक 55 वर्षीय महिला को पित्ताशय के कैंसर के कारण पीलिया (35 एमजी) हो गया था। जो ठीक नहीं हो रहा था। साथ ही खुजली की भी शिकायत थी। डॉ. खिलजी ने महिला की सोनोग्राफी करवाई, एक्सरे करवाया। ईआरसीपी कर स्टेंट डालने की कोशिश की लेकिन गठान के कारण पित्त नलिका में प्रवेश काफी मुश्किल था। ऐसे में पीटीबीडी(प्रीक्युटेनियस ट्रांसहिपेटिक बाइलेरी ड्रेनेज) ही पीलिया को कम करने का तरीका था। दिल्ली से आएं इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ भटनागर ने महिला का सफलतापूर्वक पीटीबीडी किया। यानि वायर के साथ लीवर में स्टेंट डाला। लीवर से पित्त निकाला गया। महिला का पीलिया खुजली कम होने लगी है। पीलिया ठीक होने के बाद मरीज की कीमोथेरेपी की जा सकती है।