पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में कर ली रोशनी, बिल नहीं चुका रहे 9 लाख उपभोक्ता

घर में कर ली रोशनी, बिल नहीं चुका रहे 9 लाख उपभोक्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागके नौ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घर को रोशन करने के लिए भरपूर बिजली का उपभोग किया। इसके बदले जयपुर विद्युत वितरण निगम खर्च की गई लाइट का 585.14 करोड़ रुपए मांग रहा है। पर उपभोक्ता उनपर बकाया चल रही राशि को जमा नहीं करा रहे है। ऐसे निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है।

वह इन्हें सात दिन का अल्टीमेटम के रूप में नोटिस दे रहा है। तय समय में बिल जमा नहीं कराने पर वह संबंधित बकायदार का कनेक्शन काट रहा है। निगम की इस कार्रवाई को मार्च क्लोजिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने पर छूट मांगने पर निगम कोई छूट भी उपभोक्ताओं को नहीं दे रहा है। पर यह जरूर है कि वह ऐसे उपभोक्ताओं के बकाया बिल शनिवार रविवार के दिन भी कार्यालय समय पर जमा कर रहा है। 585.14 करोड़ में 398.14 करोड़ उन उपभोक्ताओं पर बताया है जो भी बिजली का उपभोग कर रहे है। ऐसे उपभोक्ता चारों जिले में 7 लाख 47 हजार 300 है। जबकि 187 करोड़ रुपए 1 लाख 76 हजार उपभोक्ताओं पर है जिन्होंने नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं कराने पर उनका निगम ने कनेक्शन काट दिया है।

बिल जमा नहीं कराया तो कनेक्शन कटेगा

^विद्युत निगम का प्रयास है कि लक्ष्य के अनुरूप बकाया बिलों की राशि उपभोक्ताओं से वसूली जाए। 1 फरवरी से वसूली अभियान निगम ने चला रखा है। जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेगा। सात दिन नोटिस के बाद उसका कनेक्शन काटा जाएगा। एमडी के निर्देश है किसी प्रकार की रिकमंड नहीं चलेगी। टीएनसामरिया, कार्यवाहक संभागीय मुख्य अभियंता, जयपुर विद्युत निगम, कोटा