पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा| पार्षदोंका भत्ता बढ़ाकर 5 हजार रुपए किए जाने का

कोटा| पार्षदोंका भत्ता बढ़ाकर 5 हजार रुपए किए जाने का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| पार्षदोंका भत्ता बढ़ाकर 5 हजार रुपए किए जाने का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा राज्य सरकार को भेजा जाएगा। ये प्रस्ताव बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक पार्षदों द्वारा उठाया गया था। यूं तो हर मुद्दे पर पार्षदों की अलग-अलग राय थी, लेकिन जैसे ही भत्ता बढ़ाने की बात आई तो सभी ने एक स्वर में मेज थपथपाकर इसका अनुमोदन किया। बैठक में पार्षद बृजेश शर्मा ने कहा कि पार्षदों का वर्तमान भत्ता मात्र 2175 रुपए है। ये भत्ता वर्तमान महंगाई को देखते हुए काफी कम है। कम से कम 5 हजार रुपए की सम्मानजनक राशि तो होनी ही चाहिए। इस पर महापौर महेश विजय ने कहा कि मैं भी इस विषय पर बात करना चाहता था। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। वहां से स्वीकृति आते ही बढ़ा दिया जाएगा।

धीरजरेल सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत: प्रेसक्लब के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ’तेज’ को लगातार दूसरी बार मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। झालावाड़ बारां सांसद दुष्यन्त सिंह की अनुशंसा पर रेल मंत्रालय ने यह नियुक्ति की है।