पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामे के बाद मरीजों को महिला चिकित्सक ने देखा

हंगामे के बाद मरीजों को महिला चिकित्सक ने देखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|दादाबाड़ी डिस्पेंसरीमें गुरुवार शाम इलाज कराने गए रोगियों का आरोप है कि शाम 6 बजे मरीजों को देख रहे चिकित्सक लाइन में लगे लोगों को बिना देखे ही चले गए। इसके बाद जब हंगामा हुआ तो इमरजेंसी में आई एक महिला चिकित्सक ने उन्हें देखा। दादाबाड़ी निवासी अरूण जैन ने बताया कि वे अपनी प|ी को दिखाने गए थे। 5.30 बजे पर्ची बनाकर लाइन में लग गए। वहां डॉ. तैलंग मरीजों देखते हुए 6 बजते ही उठकर चले गए। जबकि जब लाइन में 20 जने लगे हुए थे। वहीं राजेंद्र गुप्ता ने भी बताया कि हंगामे के बाद महिला चिकित्सक ने देखा। वहीं डॉ. तैलंग का कहना है कि जितने मरीज थे, उन्हें देखा गया है। उसके बाद कोई आया हो तो मुझे जानकारी नहीं है।

दादाबाड़ी डिस्पेंसरी में गुरुवार शाम मरीज इलाज के लिए परेशान हुए।