पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों ने डीएसओ को बताई समस्याएं

पार्षदों ने डीएसओ को बताई समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटाउत्तर विधानसभा के वार्ड पार्षद गुरुवार को जिला रसद अधिकारी अंबिकादत्त चतुर्वेदी से मिले और विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद बृजेश शर्मा के नेतृत्व में सब डीएसओ ऑफिस पहुंचे। वार्डवार समस्याएं गिनाते हुए उचित मूल्य की दुकानें समय पर नहीं खुलने, राशन सामग्री का ठीक से वितरण नहीं होने। नए राशनकार्ड वर्तमान में भी कई लोगों को उपलब्ध नहीं होने कई एपीएल धारकों को राशन सामग्री से वंचित बताया।

इन्होंने डीएसओ से कहा कि एक माह पूर्व राशन-विक्रेता वितरण सामग्री रजिस्टर का सत्यापन पार्षद करते थे। जिसे बंद कर दिया गया विभाग यह अधिकार पार्षदों को वापस दे। उधर, डीएसओ चतुर्वेदी ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि उनकी बताई सभी समस्याओं का विभाग शीघ्र निराकरण करेगा। राशन डीलर अगर कोताही बरतेंगे तो उनके विरुद्घ कार्रवाई होगी।

जिला रसद अधिकारी से मिलने वालों में पार्षद राकेश पुटरा, इंद्र जैन, विकास तंवर, नीरज कुशवाह, चंद्रप्रकाश सोनी, बशरूद्दीन कुरैशी, हेमा सक्सेना, धापू मेहरा, मीनाक्षी गुप्ता, वंदना अग्रवाल सीमा मीणा आदि मौजूद रहे।

जिला रसद अधिकारी से वार्ता करते कोटा उत्तर के भाजपा पार्षद।